चौके-छक्कों के साथ ऋषभ पंत ने जड़ी जोरदार फिफ्टी
नई दिल्ली
भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। आज मैच का दूसरा दिन है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम ने पहले दिन छह विकेट खोकर 300 रन बनाए। इस समय टीम के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत जोरदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस मैच में भारत की ओर से लेफ्ट आर्म स्पिनर अक्षर पटेल डेब्यू कर रहे हैं। चेन्नई में इंग्लैंड के हाथों पहला मैच 227 रनों से गंवाने के बाद टीम इंडिया इस समय सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है।
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने शानदार बल्लेबाजी का नजारा पेश करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ अपनी फिफ्टी पूरी कर ली है। टीम इंडिया का स्कोर इस समय 318-8 है।
भारत और इंग्लैंड के बीच चेन्नई टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही है और टीम ने पहले ही ओवर में अक्षर पटेल और ईशांत शर्मा के रूप में दो विकेट गंवा दिए हैं। यह विकेट मोईन अली ने झटके।

पाठको की राय